ताज होटल गए थे बुश
|
This story has been read 589 times.
|
Share |
|
Tuesday 03 Nov, 2009 10:24 AM
मुंबई। शहर की निजी यात्रा पर पहुंचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू. बुश ने होटल ताज का दौरा किया था। गत वर्ष 26 नवंबर को इस होटल में आतंकी हमला हुआ था। बुश ने होटल के जनरल मेनेजर करमबीर कंग से भी मुलाकात की, जिन्होंने इस हमले में अपनी पत्नी और दो बच्चों को खो दिया। हालांकि बुश ने कई ओर लोगों से मुलाकात की लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनके कार्यक्रम की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा गई।
साभार / स्त्रोत -
|