सिमी कार्यकर्ताओं की हिरासत बढ़ी
|
This story has been read 268 times.
|
Share |
|
Tuesday 03 Nov, 2009 10:09 AM
इंदौर। इंदौर की एक अदालत ने अहमदाबाद के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में दो आरोपियों समेत पांच सिमी कार्यकर्ताओं की पुलिस हिरासत आज दो दिन और बढ़ा दी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन से जुड़े मोहम्मद शफीक, मोहम्मद यूनुस, शेख साजिद, अरशद खां और फिरोज खां को प्रथम श्रेणी न्यायिक मज स्ट्रेट डीके सिंह की अदालत में पेश किया। इनमें शफीक और यूनुस अहमदाबाद बम धमाकों के मामले में आरोपी हैं।
अदालत ने पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली और पांचों सिमी कार्यकर्ताओं की पुलिस हिरासत चार नवंबर तक बढ़ा दी।
मध्यप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में यहां 20 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन्हें 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
सिमी कार्यकर्ताओं की पुलिस हिरासत आज खत्म होने वाली थी, लेकिन पुलिस ने अदालत से यह कहते हुए इसे बढ़ाए जाने की गुहार की कि वह उनसे और पूछताछ करना चाहती है, ताकि कुछ संगीन मामलों में प्रतिबंधित संगठन की भूमिका साफ हो सके।
इस बीच, बजरंग दल के करीब पंद्रह कार्यकर्ताओं ने सिमी कार्यकर्ताओं की पेशी के दौरान अदालत परिसर में उनके खिलाफ नारेबाजी की।
साभार / स्त्रोत -
|