ऑब्जर्वर ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया
|
This story has been read 237 times.
|
Share |
|
Tuesday 27 Oct, 2009 07:20 PM
उदयपुर/ सलूम्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर हेमन्त शर्मा ने मंगलवार को फतह स्कूल में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
आब्जर्वर मंगलवार प्रातः फतह स्कूल में पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों को ईवीएम के उपयोग, सिलिंग, मतदान, सांख्यिकीय सूचना आदि के दिये जा रहे प्रशिक्षण में भी गये। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से दिये जा रहे चुनाव प्रशिक्षण में कार्मिकों से भी बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक यादव एवं सहायक प्रभारी हीरालाल कुणावत, जितेन्द्र उपाध्याय ने गहन सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
साभार / स्त्रोत -
|