सीमा पर घुसपैठ चिंताजनक
|
This story has been read 417 times.
|
Share |
|
Monday 26 Oct, 2009 09:39 AM
जोधपुर। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रवीण भाई तोगडिया का कहना है कि राजस्थान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढती घुसपैठ पर चिंताजनक है। वोटों की राजनीति के चलते सरकारें इस पर ध्यान नहीं दे रही।
डॉ. तोगडिया ने सूरसागर रोड स्थित भारत माता मंदिर रविवार सुबह आयोजित लोकार्पण समारोह मे पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राजनीतिक दलों को वोटों के लालच से ऊपर उठकर सरहदी इलाकों में राष्ट्रविरोधी तत्वों से सख्ती से पेश आना होगा, क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि है।
भाजपा के अन्तर्कलह में विहिप की मार्गदर्शक भूमिका बारे में डॉ. तोगडिया ने कहा कि व्यक्तिगत रागद्वेष से ऊपर उठकर सभी को समन्वित रूप से राजनीति के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। यह भाजपा नेतृत्व को तय करना होगा कि उसे क्या करना है। पार्टी हिन्दुओं एवं अन्य नागरिकों से जो वादा करे, उसे पूरा करके बताए।
एक सवाल के जवाब में तोगडिया ने विहिप राजनीति का हिंदूकरण करके रहेगी। विहिप चाहती है कि भारत के हिन्दुओं की रक्षा करने वाली फुल प्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित हो। यह तभी संभव है जब भारत संविधान से हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। केन्द्र सरकार रामसेतु को चाह कर भी तोड नहीं पाई। बाबा अमरनाथ की जमीन वापस देनी पडी। लेकिन इससे हम पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।
साभार / स्त्रोत -
|