| पहला पन्‍ना | सम्‍पर्क करें | राय दें |  हमें होम पेज चुने  | पसंदीदा में जोडें   

हिन्‍दी समाचार | अंग्रेजी समाचार | सदस्‍य | फोटो गैलेरीं | ग्रीटिंग कार्ड | सर्च | राय दें

पहला पन्‍ना | खास खबरें | भारत | दिल्‍ली | खाना खजाना | साहित्‍य | शख्सियत | सिनेमा जगत | उदयपुर | चुटकुले |
मधुमती | धर्म कर्म | भारत पर्यटन | डूंगरपुर | बांसवाड़ा | चित्तौड़गढ़ | राजसमन्द | हनुमानगढ | क्रिकेट | सी एम प्लस |
Life Style | संस्‍थागत समाचार | फोटो-फीचर | जोधपुर | भीलवाड़ा | राजस्थान | अन्तर्राष्ट्रीय | अन्य राज्य | अजमेर | सरकारी आदेश |
prashants corner | बीकानेर | उत्सव-व्रत कथा | पंचायत चुनाव | गीत-गजल | व्यापार | निरंकुश आवाज़ | शिल्पग्राम उत्सव | सखी-मंगला | सम्पादकीय |
समसामायिक | जीवोत्थान | टेक्‍नोलोजी
| स्वास्थ्य |

     


समुद्री लुटेरों के चंगुल में 24 भारतीय


This story has been read 355 times. Share



Friday 23 Oct, 2009 10:56 AM कुआलालंपुर: सोमाली समुद्री लुटेरों ने एक हफ्ते के भीतर अदन की खाड़ी में तीसरा जहाज अगवा कर लिया है। लुटेरों ने जहाज पर सवार 24 भारतीयों को बंधक बना लिया है। पनामा का झंडा लगे इस जहाज का संचालक भी कोई भारतीय बताया जा रहा है। लुटेरों द्वारा पिछले हफ्ते अगवा किए गए एक अन्य जहाज पर भी दो भारतीय मौजूद हैं। उनकी रि ाई अब तक नहीं हो सकी है। अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम ब्यूरो (आईएमबी) के अध्यक्ष नोएल चूंग ने यहां बताया कि लुटेरों ने 33 हजार टन क्षमता वाले मालवाहक जहाज एमवी अल खालिक को गुरुवार सुबह सेशल्स के करीब सोमालियाई जलक्षेत्र में अपने कब्जे में ले लिया। नाटो के एंटी पाइरेसी मिशन की एक प्रवक्ता ने लंदन में बताया कि अगवा जहाज में चालक दल के कुल 26 सदस्य हैं। इनमें से 24 भारतीय और दो म्यांमार के नागरिक हैं। लुटेरों ने जिस वक्त अल खालिक पर हमला बोला, सोमालियाई जलक्षेत्र में मौजूद नाटो का सबसे करीबी जहाज उससे 8 घंटे की दूरी पर था। यूरोपीय यूनियन की लूटपाट रोधी सेना के मुताबिक लुटेरों ने सेशल्स से 180 नाटिकल मील (समुद्री दूरी) पश्चिम में इस घटना को अंजाम दिया। दो स्पीड बोट पर सवार लुटेरों ने जहाज को घेर लिया। इसके बाद छह लुटेरे जहाज पर चढ़ गए और उन्होंने चालक दल को अपने कब्जे में कर लिया। लुटेरों ने बाद में अपनी नौकाएं भी क्रेन की मदद से जहाज पर चढ़ा लीं। सोमाली लुटेरों ने इससे पहले 15 अक्टूबर को सिंगापुर के मालवाहक जहाज एमवी कोटा वजार को अगवा कर लिया था। यह जहाज अब भी लुटेरों के कब्जे में है। इस जहाज पर भी दो भारतीय मौजूद हैं। यहीं नहीं पिछले हफ्ते चीन के एक जहाज को भी अगवा कर लिया गया था। समुद्र में लूटपाट संबंधी घटनाएं दर्ज करने वाले आईएमबी के मुताबिक इस साल 30 सितंबर तक चार जहाज और चालक दल के 80 सदस्य लुटेरों के कब्जे में थे। इस साल के पहले 9 महीनों में दुनिया भर में जहाजों पर हमले की 306 वारदात दर्ज की गई हैं। इनमें आधी से ज्यादा वारदात सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अंजाम दी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम प्रयासों के बावजूद सोमाली समुद्री लुटेरों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। अदन की खाड़ी में उनकी तूती बोलती है। अब वे लाल सागर के दक्षिणी इलाकों, ओमान के पूर्वी तट और बाब अल मंदब खाड़ी तक वारदातें कर रहे हैं। नाटो और यूरोपीय यूनियन की नौसेना ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को केन्या, सोमालिया और तंजानिया के तटों से दूर बनाकर चलने की चेतावनी जारी की है।

साभार / स्‍त्रोत -


Advertisement

खबरें और भी है

जिला प्रमुख एवं प्रधान चुनाव बुधवार को
कांग्रेस को २९ एवं भाजपा को १४ सीटें
नीलूराणा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की अनुमति
महाशिवरात्रि पर एकलिंगजी में विशेष महोत्सव
सुप्रीम कोर्ट के जज बने चंद्रमौलि प्रसाद
नीतीश ने ममता को सौंपी 13 ट्रेनों की सूची
सुरक्षा खामियों को दूर करेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख ने लिया पचौरी का पक्ष
आलोचना से मेरा संकल्प और होगा मजबूत : चटवाल
नूरिया ने मांगी जमानत
चिदंबरम करेंगे अध्यक्षता
अप्रसन्नता जाहिर करेगा भारत
समय सीमा बढाने की मांग
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
जानवरों के कंकाल मिले
   ताजा वीडियों
Error: config file ./video/cpmfetch_config.php specified but was not found.

सर्व अधिकार सुरक्षित । यह वेबसाइट लेक्‍सपेरेडाइज डाट काम द्धारा बनायी गयी है