झारखण्ड में जल्द ही विधानसभा चुनाव
|
This story has been read 398 times.
|
Share |
|
Thursday 22 Oct, 2009 06:32 PM
रांची। केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने स्पष्ट किया है कि झारखण्ड में जल्द ही विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे। चिदम्बरम ने गुरूवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा राज्य में अब ज्यादा दिनों तक राष्ट्रपति शासन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरक र चुनाव आयोग के आग्रह पर पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैन्य बल उपलब्ध कराएगी।
चिदम्बरम ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और केन्द्र सरकार इसमें सिर्फ सहयोग देती है। उन्होंने कहा नक्सली लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें तो उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि नक्सली समस्या से कैसे निपटना है, यह राज्य की पुलिस तय करेगी।
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से किए जा रहे शांति प्रयासों और माओवादियों की शर्तो के बारे में चिदम्बरम ने कहा कि यह राज्य का मामला है इसलिए केन्द्र की इसमें कोई भूमिका नहीं है। पुलिस महानिदेशक बीडी राम पर लगे गुप्तचर सेवा के लिए आवंटित राशि के कथित दुरूपयोग के आरोप के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी और मामले की जांच की जाएगी तथा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राम पर आरोप है कि उन्होंने 2006 में गुप्तचर सेवा कोष से 650 करोड़ रूपए निकाले लेकिन इसका कोई उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया।
साभार / स्त्रोत -
|