देश में कभी भी हो सकता है आतंकी हमला
|
This story has been read 291 times.
|
Share |
|
Wednesday 21 Oct, 2009 02:45 PM
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि खुफिया विभाग लगातार चेतावनी दे रहा है कि देश में जल्द ही कोई आतंकी हमला हो सकता है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को हर तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री यहां तीनों फौजों के कमांडरों को संबोधित कर रहे थे। उन्हो ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि देश के पड़ोस में स्थितियां खराब हो चुकी हैं। भले ही मुंबई हमले के बाद कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया विभाग लगातार इसकी चेतावनी दे रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में सरकारी व गैर-सरकारी दोनों तरह के किरदार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देश अपनी लोकतांत्रिक व खुली विचारधारा के कारण कभी-कभी इनसे असुरक्षित हो जाता है।
साभार / स्त्रोत -
|