सलमान खान उदयपुर होते हुए सुमेरपुर पहुंचे
|
This story has been read 744 times.
|
Share |
|
Tuesday 20 Oct, 2009 02:24 AM
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। पर्यटन मंत्री बीना काक के विशेष आमंत्रण पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सलमान खान सोमवार दोपहर उदयपुर होते हुए पाली जिले के सुमेरपुर गांव पहुंचे। उदयपुर में डबोक हवाई अड्डे पर बीना काक के पुत्र ने सलमान की अगवानी की।
सलमान दोपहर 1.55 बजे किंगफिशर की फ्लाईट से उदयपुर के महाराणा प्रताप
वाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से रोड द्वारा पाली जिले के सुमेरपुर गांव पहुंचे। वहां सलमान ने रोड शो किया। रोड शो के पश्चात सलमान ने वहां पौधारोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री बीना काक ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे एक दिन सुमेरपुर की जनता को सलमान से रू-ब-रू करायेंगी। इसी निमित सलमान आज उदयपुर पहुंच रणकपुर होते हुए सुमेरपुर पहुंचे। रणकपुर में सलमान का स्वागत स्वयं पर्यटन मंत्री बीना काक ने किया। रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करने के बाद सलमान खान मंगलवार दोपहर 2.25 की फ्लाईट से मुम्बई के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
सलमान का पूर्व में जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर सुमेरपुर जाने का कार्यक्रम था परन्तु अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ और वे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रोड द्वारा रणकपुर होते हुए सुमेरपुर पहुंचे।
साभार / स्त्रोत -
|