भव्य आतिशबाजी के साथ सम्पन्न हुआ मेला
|
This story has been read 243 times.
|
Share |
|
Tuesday 20 Oct, 2009 01:31 AM
उदयपुर। नगर परिषद् दशहरा दीपावली मेले की सांस्कृतिक संध्या का अंतिम दीपावली पर भव्य आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभापति रवींद्र श्रीमाली ने गणेश वंदना के साथ समारोह प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मेवाड की आन, बान और शान की प्रतीक मछों की शान को सदैव बरकरार रखने का प्रण लिए हुए मुछों के धनी युवाओं क क्लब ‘मुच्छड क्लब’ का नगर परिषद् परिवार की तरफ से स्वागत किया गया।
मेला संयोजक प्रमोद सामर ने दीपावली के अवसर पर सभी शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुच्छड क्लब के सदस्यों के लिए कहा कि आप जैसे ही सपूतों के कारण मेवाड का मान है। उन्होंने बताया कि इस क्लब के अधिकांश युवा फिल्म इंडस्ट्रीज से जुडे हुए हैं। धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सदैव इनकी भागीदारी रहती है। कार्यक्रम की शुरूआत नारायणसिंह सिसोदिया, रमेश डायमा, गजेंद्रसिंह राजावत, किशोर छाबडा, विनीत तलेसरा, घनश्यामसिंह सोलंकी, भूपेंद्रसिंह सिसोदिया, सिद्धार्थ शर्मा, विजय गुर्जर, राहुल राजमाली, रमेश नागदा, करणसिंह सारंगदेवोत, उपेंद्र व्यास, फतहसिंह राठौड के आतिथ्य में शुरू हुआ। अतिथियों को सभापति रवींद्र श्रीमाली, उपसभापति वीरेंद्र बापना, मेला संयोजक प्रमोद सामर, मेला समन्वयक गजेंद्र जैन, सांस्कृतिक समिति के संयोजक भैरूलाल मीणा, पार्षद विजय आहुजा, सुरेंद्र कुमावत, ललित बापना, क्षेत्रीय पार्षद मनोहर दया सहित कई पार्षदो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन उपसभापति वीरेंद्र बापना ने किया। स्वागत रस्म के बाद उदयपुर ही नहीं वरन् पूरे राजस्थान में अपनी शोरगरी के लिए प्रसिद्ध अशफाक भाई परिषद् प्रांगण में आतिशबाजी के क्रम में सबसे पहले नगर परिषद् परिवार आपना हार्दिक स्वागत करता है की शानदार प्रस्तुति दिखाई। इसी क्रम में उन्होंने दीपावली की रात जगमग रोशनी करती हुए कमल का फूल, चकरी, डोलर आदि का शानदार प्रदर्शन दिखाया।
परिषद् सभापति रवींद्र श्रीमाली ने शहर वासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रतिवर्ष परिषद् प्रांगण में आयोजित आतिशबाजी के माध्यम से लोगों का स्वच्छय मनोरंजन किया जाता है।
अशफाक भाई की सबसे शानदार प्रस्तुति उस समय हुई जब उन्होंने दुनिया में नाम करने वाले उदयपुर के खास पर्यटन स्थल सहेलियों की बाडी को अपनी आतिशबाजी के जरिए हुबहु वहां प्रस्तुत कर दिया। शोरगर ने करीब 1 माह की मेहनत व लगन से करीब 13 फीट ऊंची व 8 फीट लंबी गौलाई में खास शहवासियों के लिए सहेलियों की बाडी के अंदर स्थित फव्वारे वाले छत्तरी को हुबहु परिषद् प्रांगण में दिखा लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी इस प्रस्तुति पर लोगों ने खुब तालियां बजाई। इस प्रस्तुति के बाद तो अशफाक भाई ने इलेक्ट्रानिक फायर से भी लोगों को रूबरू कराया और एक बाद एक करीब 1 घंटे तक उन्होंने आसमान में शानदार आतिशबाजी की।
अशफाक भाई ने कई आतिशनजारों के साथ ही हवाई झुला, चक्करी, स्वागत द्वार, भगवान श्रीकृष्ण का सुदुर्शन चक्र, वाटर फॉल, फ्लावर पार्टस, पंखा, सूर्य की रोशनी की तरह निकलाने वाला चंद्रमुखी झाड, खजुर का पेड सहित कई आतिशी नजारों के साथ जनता का मनोरंजन किया जाएगा।
साभार / स्त्रोत -
|