ऊर्जा विकास में एक कदम और...
|
This story has been read 518 times.
|
Share |
|
Thursday 15 Oct, 2009 03:07 PM
भारत और अर्जेटीना ने बुधवार को सैन्य परमाणु सहयोग तथा नौ अन्य करारों पर रणनीतिक भागीदारी स्थापित करने के मकसद से हस्ताक्षर किए। इन समझौतों पर प्रधानमंत्री और अर्जेंटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडो डी किरचनेर के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्च म ) विवेक काटजू और अर्जेंटीना के विदेश मंत्री जार्ज तलाना ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए सहयोग करने के करार पर हस्ताक्षर किया। पिछले साल सितंबर में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह द्वारा भारत के साथ परमाणु कारोबार करने पर लगी 34 साल पुरानी रोक को हटाए जाने के बाद अर्जेंटीना भारत के साथ असैन्य परमाणु करार करने वाला सातवां देश बन गया है। दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के बीच बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत और अर्जेंटीना दोनों देशों के बीच सामंजस्य तथा उनके परमाणु वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। इसमें कहा गया कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में उनकी क्षमता और अनुभव को देखते हुए भारत और अर्जेंटीना ने इस क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकी और वाणिज्यिक सहयोग को आपसी सहयोग के लिए प्रोत्साहन और सहयोग देने पर सहमति जताई है।
साभार / स्त्रोत -
|