घाटी में हिंसा बर्दाश्त नहीं: चिदंबरम
|
This story has been read 334 times.
|
Share |
|
Wednesday 14 Oct, 2009 09:47 PM
श्रीनगर। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात में पर्याप्त सुधार आया है। इसके बावजूद राज्य में जारी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार जम्मू-कश्मीर मामले के समाधान की तलाश के लिए राज्य के सभी राजनीतिक विचारधा ा वाले लोगों से बातचीत करेगी, लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस बातचीत से मीडिया को दूर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम मुद्दे का सभ्य तरीके से समाधान तलाश करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक विचारधारा वाले लोगों से बातचीत करेंगे। इस बातचीत के बारे में मीडिया को सारी जानकारी नहीं दी जाएगी। यह काम बिना किसी शोरशराबे के और शांतिपूर्ण कूटनीति के जरिए किया जाएगा। चिदंबरम यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस जैसे दलों का अपना रुख है और हमारा प्रयास रहेगा कि इन सभी राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों से बातचीत करें। उन समूहों से भी जो अलगाववाद की वकालत करते हैं, ताकि किसी ऐसे समाधान की तलाश की जा सके जो संभवत: अनूठा हो। उन्होंने कहा कि ऐसा समाधान जो जम्मू कश्मीर के एक काफी बड़े तबके के लोगों के लिए 'सम्मानजनक और स्वीकार्य' हो।
साभार / स्त्रोत -
|