| पहला पन्‍ना | सम्‍पर्क करें | राय दें |  हमें होम पेज चुने  | पसंदीदा में जोडें   

हिन्‍दी समाचार | अंग्रेजी समाचार | सदस्‍य | फोटो गैलेरीं | ग्रीटिंग कार्ड | सर्च | राय दें

पहला पन्‍ना | खास खबरें | भारत | दिल्‍ली | खाना खजाना | साहित्‍य | शख्सियत | सिनेमा जगत | उदयपुर | चुटकुले |
मधुमती | धर्म कर्म | भारत पर्यटन | डूंगरपुर | बांसवाड़ा | चित्तौड़गढ़ | राजसमन्द | हनुमानगढ | क्रिकेट | सी एम प्लस |
Life Style | संस्‍थागत समाचार | फोटो-फीचर | जोधपुर | भीलवाड़ा | राजस्थान | अन्तर्राष्ट्रीय | अन्य राज्य | अजमेर | सरकारी आदेश |
prashants corner | बीकानेर | उत्सव-व्रत कथा | पंचायत चुनाव | गीत-गजल | व्यापार | निरंकुश आवाज़ | शिल्पग्राम उत्सव | सखी-मंगला | सम्पादकीय |
समसामायिक | जीवोत्थान | टेक्‍नोलोजी
| स्वास्थ्य |

     


..नहीं फैला रहा पाक में आतंकवाद


This story has been read 395 times. Share



Sunday 11 Oct, 2009 10:40 PM ..नहीं फैला रहा पाक में आतंकवाद मुंबई। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारत आतंकवाद नहीं फैला रहा है। मनमोहन सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "किसी देश में आतंकवाद फैलाना हमारा काम नहीं है।" उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान सरकार या वहां की जनता ऎसा कहती है तो वह अच्छे स जानते है कि यह मजाक से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों को हथियार मुहैया कराकर आतंकवाद फैला रहा है। जब संवाददाताओं ने इस बारे में प्रधानमंत्री ने पूछा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि ""पाकिस्तान में यदि आतंकवाद जोर पकड़ता है तो पड़ोसी देश होने के नाते भारत भी आतंकवाद की इस आग से अछूता नहीं रह सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि "ऎसी स्थिति में आतंकवाद से निपटने के समुचित उपाय किए जाने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि "हमने आतंकवाद से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं और संभावित स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को भी आतंकवाद से होने वाले नुकसान को समझते हुए आतंकवाद के खात्मे के लिए पर्याप्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोनों देश इस दिशा में मिलकर प्रयास करेंगे तो आतंकवाद पर काबू पाना मुश्किल नहीं है।

साभार / स्‍त्रोत -


Advertisement

खबरें और भी है

26 जिला परिषदों पर कांग्रेस का परचम
असफलता सब कुछ सिखाती है: शाहरूख
नालंदा में अंतरराष्ट्रीय विवि बनाने का कार्य शुरू
कुंभ में संतों का भेष नहीं धर पाएंगे आतंकी
मिले सुर मेरा में मास्टर ब्लास्टर को होंगें शामिल
भीलवाडा ने मिलाया हाथ से हाथ
- राजसमंद, आमेट व भीम में भाजपा का कब्जा
8 में कांग्रेस और तीन में भाजपा काबिज
जताया प्रदेशवासियों का आभार
बहुरंगी संस्कृति के मिलन पर प्रसन्नता
शिल्पग्राम का 22 वाँ स्थापना दिवस
महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
दूसरी पारी में भी खराब शुरूआत
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बढ़त
बुर्के पर आमने-सामने
   ताजा वीडियों
Error: config file ./video/cpmfetch_config.php specified but was not found.

सर्व अधिकार सुरक्षित । यह वेबसाइट लेक्‍सपेरेडाइज डाट काम द्धारा बनायी गयी है