| पहला पन्‍ना | सम्‍पर्क करें | राय दें |  हमें होम पेज चुने  | पसंदीदा में जोडें   

हिन्‍दी समाचार | अंग्रेजी समाचार | सदस्‍य | फोटो गैलेरीं | ग्रीटिंग कार्ड | सर्च | राय दें

पहला पन्‍ना | खास खबरें | भारत | दिल्‍ली | खाना खजाना | साहित्‍य | शख्सियत | सिनेमा जगत | उदयपुर | चुटकुले |
मधुमती | धर्म कर्म | भारत पर्यटन | डूंगरपुर | बांसवाड़ा | चित्तौड़गढ़ | राजसमन्द | हनुमानगढ | क्रिकेट | सी एम प्लस |
Life Style | संस्‍थागत समाचार | फोटो-फीचर | जोधपुर | भीलवाड़ा | राजस्थान | अन्तर्राष्ट्रीय | अन्य राज्य | अजमेर | सरकारी आदेश |
prashants corner | बीकानेर | उत्सव-व्रत कथा | पंचायत चुनाव | गीत-गजल | व्यापार | निरंकुश आवाज़ | शिल्पग्राम उत्सव | सखी-मंगला | सम्पादकीय |
समसामायिक | जीवोत्थान | टेक्‍नोलोजी
| स्वास्थ्य |

     


बनें पीएम, अच्छा लगेगा


This story has been read 465 times. Share



Friday 09 Oct, 2009 02:20 AM बनें पीएम, अच्छा लगेगा नई दिल्ली। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के रिश्तों में कभी मिठास तो कभी खटास का दौर चल रहा है। लेकिन, सपा कीग्लैमरस तस्वीर अभिनेत्री जया प्रदा ने यह कह कर चौंका दिया है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उन्हें अच्छा लगेगा। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद जया प्रदा ने कहा कि सक्रिय राज ीति में राहुल को देखना अच्छी बात है। वह जमीनी हकीकतों और लोगों की समस्याओं को समझने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह पार्टी की भी राय है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह मेरा विचार या पार्टी के विचार की बात नहीं है। अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए और सभी लोग उनके इस प्रयास को देख रहे हैं। 47 वर्षीय जया प्रदा वर्ष 1996 में 34 वर्ष की उम्र में पहली बार राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची। बहरहाल, कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कामकाज से वह संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ढिंढोरा अधिक पीटती है और काम कम करती है। उसकी अधिकांश योजनाएं कागजों पर बहुत ही अच्छी लगती हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं होता। यहां तक कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी ये योजनाएं अच्छे से क्रियान्वित नहीं होती। उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस अकेले दम राज्य में अपनी सरकार नहीं बना सकती। इसलिए लोग भविष्य में सपा को अपना मत देंगे।

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के पूर्व समाजवादी नेता आजम खान द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में जया प्रदा कहती हैं, ""उन्हें छोड़कर सभी ने चुनाव में मेरा समर्थन किया। उस दौरान जो कुछ भी हुआ उससे मुझे दुख पहुंचा। लेकिन, मैंने कभी उनको लेकर मन में कड़वाहट नहीं रखा। मैंने हमेशा उन्हें भाई की तरह समझा।

साभार / स्‍त्रोत -


Advertisement

खबरें और भी है

आने वाले दिनों में पार्टी सफलता प्राप्त करेगी: गडकरी
एमएमएफएए में 93 प्रतिभाशाली विद्यार्थी होंगे सम्मानित
फैशन शो ‘श्रृंगार’ बना आकर्षण का केन्द्र
26 जिला परिषदों पर कांग्रेस का परचम
असफलता सब कुछ सिखाती है: शाहरूख
नालंदा में अंतरराष्ट्रीय विवि बनाने का कार्य शुरू
कुंभ में संतों का भेष नहीं धर पाएंगे आतंकी
मिले सुर मेरा में मास्टर ब्लास्टर को होंगें शामिल
भीलवाडा ने मिलाया हाथ से हाथ
- राजसमंद, आमेट व भीम में भाजपा का कब्जा
8 में कांग्रेस और तीन में भाजपा काबिज
जताया प्रदेशवासियों का आभार
बहुरंगी संस्कृति के मिलन पर प्रसन्नता
शिल्पग्राम का 22 वाँ स्थापना दिवस
महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
   ताजा वीडियों
Error: config file ./video/cpmfetch_config.php specified but was not found.

सर्व अधिकार सुरक्षित । यह वेबसाइट लेक्‍सपेरेडाइज डाट काम द्धारा बनायी गयी है