| पहला पन्‍ना | सम्‍पर्क करें | राय दें |  हमें होम पेज चुने  | पसंदीदा में जोडें   

हिन्‍दी समाचार | अंग्रेजी समाचार | सदस्‍य | फोटो गैलेरीं | ग्रीटिंग कार्ड | सर्च | राय दें

पहला पन्‍ना | खास खबरें | भारत | दिल्‍ली | खाना खजाना | साहित्‍य | शख्सियत | सिनेमा जगत | उदयपुर | चुटकुले |
मधुमती | धर्म कर्म | भारत पर्यटन | डूंगरपुर | बांसवाड़ा | चित्तौड़गढ़ | राजसमन्द | हनुमानगढ | क्रिकेट | सी एम प्लस |
Life Style | संस्‍थागत समाचार | फोटो-फीचर | जोधपुर | भीलवाड़ा | राजस्थान | अन्तर्राष्ट्रीय | अन्य राज्य | अजमेर | सरकारी आदेश |
prashants corner | बीकानेर | उत्सव-व्रत कथा | पंचायत चुनाव | गीत-गजल | व्यापार | निरंकुश आवाज़ | शिल्पग्राम उत्सव | सखी-मंगला | सम्पादकीय |
समसामायिक | जीवोत्थान | टेक्‍नोलोजी
| स्वास्थ्य |

     


सरकार की भी कमान संभाल सकते हैं सुखबीर


This story has been read 438 times. Share



Thursday 17 Sep, 2009 03:06 PM अकाली दल के शीर्ष नेता व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से दल की राजनीतिक विरासत पहले ही संभाल चुके उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल अब जल्द ही सरकार भी संभाल सकते हैं। भाजपा व अकाली दल के शीर्ष नेताओं में इस बड़े बदलाव पर सहमति बन गई है। अकाली दल मुख्यमंत्री पद पर सुखबीर सिंह बादल की ताजपोशी आने वाले नवरात्र के शु दिनों में करना चाहता है, जबकि भाजपा नेतृत्व ने कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के नेतृत्व के मसले को सुलझ जाने तक रुकने का आग्रह किया है। भारतीय राजनीति में परिवारवाद व वंशवाद अब सिर्फ बहस का मुद्दा भर रहा है। सभी राजनीतिक दलों में यह आम बात हो गई है और कोई भी इससे अछूता नही हैं। अकाली दल भी इसी राह पर बढ़ चुका है। उसके शीर्ष नेता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल अब पार्टी के साथ सरकार की कमान भी संभालने जा रहे हैं। चूंकि राज्य में अकाली-दल की भाजपा के साठ गठबंधन सरकार है इसलिए अकाली नेताओं ने इस मामले पर पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लिया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल की बैठक में इस मसले पर व्यापक चर्चा हुई। काफी विचार करने के बाद भाजपा नेताओं ने भी इस बदलाव पर सहमति जता दी है, लेकिन समय को लेकर सलाह दी है। अकाली नेता मुख्यमंत्री पद पर सुखबीर सिंह बादल की ताजपोशी आगामी नवरात्र में करना चाहते हैं, जबकि भाजपा नेता इसमें राजनीतिक नफा नुकसान को देखकर आगे बढ़ना चाहते है। वह नहीं चाहते हैं कि पहले राजग पर परिवारवाद का आरोप लगे। इससे बचने के लिए उसने अकाली नेतृत्व को सलाह दी है कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व का मसला सुलझने के बाद वह इस काम को अंजाम दे।

साभार / स्‍त्रोत -


Advertisement

खबरें और भी है

जिला प्रमुख एवं प्रधान चुनाव बुधवार को
कांग्रेस को २९ एवं भाजपा को १४ सीटें
नीलूराणा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की अनुमति
महाशिवरात्रि पर एकलिंगजी में विशेष महोत्सव
सुप्रीम कोर्ट के जज बने चंद्रमौलि प्रसाद
नीतीश ने ममता को सौंपी 13 ट्रेनों की सूची
सुरक्षा खामियों को दूर करेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख ने लिया पचौरी का पक्ष
आलोचना से मेरा संकल्प और होगा मजबूत : चटवाल
नूरिया ने मांगी जमानत
चिदंबरम करेंगे अध्यक्षता
अप्रसन्नता जाहिर करेगा भारत
समय सीमा बढाने की मांग
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
जानवरों के कंकाल मिले
   ताजा वीडियों
Error: config file ./video/cpmfetch_config.php specified but was not found.

सर्व अधिकार सुरक्षित । यह वेबसाइट लेक्‍सपेरेडाइज डाट काम द्धारा बनायी गयी है