..... येचुरी ने लगाया विराम
|
This story has been read 229 times.
|
Share |
|
Monday 14 Sep, 2009 02:38 PM
कोलकाता माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने आज इस बात से साफ इनकार किया कि पार्टी मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का विकल्प तलाश रही है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। भट्टाचार्य मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। रविवार को कोलकाता में पार्टी के ए कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक में मुख्यमंत्री के भाग नहीं लेने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण भट्टाचार्य पोलित ब्यूरो की बैठक में भाग नहीं ले सके। मीडिया ने गलत ढंग से इसकी व्याख्या की। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण कमेटी की बैठक में बुद्धदेव भट्टाचार्य के दो-दो बार अनुपस्थित रहने के सवाल पर श्री येचुरी ने कहा कि भट्टाचार्य पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं और अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के बदलने पर चर्चा के सवाल पर श्री येचुरी ने कहा कि पोलित ब्यूरो के एजेंडे में यह विषय नहीं था। भूमि विवाद के कारण पश्चिम बंगाल में विप्रो और इनफोसिस की आईटी परियोजना रद होने के सवाल पर श्री येचुरी ने कहा कि विप्रो और इनफोसिस दोनों आइटी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां है और पश्चिम बंगाल में निवेश की इच्छुक हैं।
उन्हें उम्मीद है कि दोनों कंपनियों के लिए राज्य में अंतत: निवेश का माहौल बनेगा और यहां उनकी आईटी परियोजना पूरी होंगी। आईटी क्षेत्र में निवेश से शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का अवसर बढ़ेगा। औद्योगिक विकास से राज्य की प्रगति होगी और पूरा देश लाभांवित होगा।
उधर माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के भाग न लेने से राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी की अहम बैठक में उनके शामिल नहीं होने को माकपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनकी बढ़ती दूरियां बताई जा रही हैं।
साभार / स्त्रोत -
|