पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बरार का निधन
|
This story has been read 390 times.
|
Share |
|
Monday 07 Sep, 2009 04:42 AM
मुक्तसर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरियाणा और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल हरचरण सिंह बरार का रविवार को यहां मुक्तसर जिले स्थित उनके पैतृक गांव सराई नागा में निधन हो गया। बरार 87 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे।
पंजाब सरकार ने बरार के सम्मान में तीन दिन तथा हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोष ा की है। दोनों राज्यों के अधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि शोक अवधि के दौरान दोनों प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी अधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा।
पंजाब सरकार ने सोमवार को सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है।
बरार 24 सितंबर 1977 से नौ दिसंबर 1979 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। वहीं, वह 1976 में छह महीने के लिए उड़ीसा के भी राज्यपाल बने। बरार का सोमवार दोपहर उनके पैतृक गांव सराई नागा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चंडीगढ़ में पंजाब तथा हरियाणा सचिवालय के बाहर बम विस्फोट में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के मारे जाने के बाद बरार 31 अगस्त 1995 को पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। वह 21 नवंबर 1996 तक मुख्यमंत्री रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी सहित कई नेताओं ने बरार के निधन पर शोक जताया है।
बादल ने बरार काच् सच्चा तथा परिपक्व राजनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि बरार के निधन के साथ राज्य ने एक संतुलित तथा अनुभवी नेता खो दिया है।
साभार / स्त्रोत -
|