विश्वास मत पर यूपीए को समर्थन भूल
|
This story has been read 259 times.
|
Share |
|
Saturday 29 Aug, 2009 02:43 AM
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल विश्वास मत के दौरान यूपीए सरकार को विश्वास प्रस्ताव पर समर्थन देना उसकी ऐतिहासिक भूल थी। इसके साथ ही उसने कहा कि कांग्रेस से उसका मोहभंग हो गया है।
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने सिंगापुर में यह बातें कही। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग् ेस ने उनकी पार्टी के साथ विश्वासघात किया है इस पर अमर सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के खिलाफ इतने कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहता लेकिन हमारा उससे मोहभंग हो चुका है।
अमर सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को समर्थन देने के लिए उन्हें पार्टी के भीतर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा इसके बावजूद लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने सपा के साथ बहुत ही खराब व्यवहार किया।
सपा नेता ने कहा कि सपा ने यूपीए को समर्थन देने का फैसला उस समय किया जब कांग्रेस काफी कठिन दौर से गुजर रही थी। वह पंजाब और उत्तराखंड सहित अनेक राज्यों में विधानसभा चुनाव हार चुकी थी। इस सब के बाद भी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सपा को भूल गई।
अमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने समर्थन देने के लिए हमारी पार्टी का शुक्रिया तक अदा नहीं किया जबकि सपा ने उनसे बदले में कभी कुछ नहीं मांगा। इन रिपोर्टो का खंडन करते हुए कि सपा ने यूपीए को इस लिए समर्थन दिया ताकि उनके नेताओं के खिलाफ अदालतों में चल रहे मामले वापस ले लिए जाएं इस पर अमर ने कहा कि यह बात सच नहीं है, इसके पीछे कोई सौदेबाजी नहीं थी।
साभार / स्त्रोत -
|