मुसीबत: शिक्षक परीक्षा देंगे या लेंगे !

( Read 1242 Times)

21 Feb, 12 19:39
Share |
Print This Page

जयपुर.राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने थर्ड और सैकंड ग्रेड शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। प्रधानाध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तिथि आयोग ने 18 अप्रैल घोषित की है।
इस दिन बुधवार है और कार्य दिवस भी है। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों में 11 से 25 अप्रैल के बीच वार्षिक परीक्षाएं होनी तय हैं। ऐसे में शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है कि वे 18 अप्रैल को खुद परीक्षा दें या स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षा ले।
अब इस समस्या को शिक्षक मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री तक पहुंचाएंगे। प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा के केंद्र संभागीय मुख्यालयों पर बनाए जाएंगे। शिक्षकों का कहना है कि आयोग ने परीक्षा तिथि तय करते समय न तो किसी से इस बारे में चर्चा की और न ही शिविरा पंचांग का ध्यान रखा।
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि आयोग को परीक्षा तिथि बदलनी चाहिए। आयोग या तो भर्ती परीक्षा अवकाश के दिन कराएं, या फिर मई में तिथि घोषित करे। इससे स्कूलों में वार्षिक परीक्षा भी प्रभावित नहीं होगी और शिक्षक भी भर्ती परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकेंगे।
यहां भी टकराई परीक्षा की तिथियां :
आयोग ने लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार कोष एवं लेखा विभाग की परीक्षा की तिथि 26 फरवरी घोषित की है। इसी दिन नवोदय विद्यालय समिति की स्नातकोत्तर शिक्षक के पदों की भर्ती परीक्षा है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं में फॉर्म भरने वाले कई अभ्यर्थी एक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। अभ्यर्थी इमली फाटक निवासी निर्मल कौशिक ने आयोग से परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: मुख्यमंत्री
Your Comments ! Share Your Openion
More News for You !
:: CM.Rajasthan-अवैध खनन समाज के लिए घातक,कडी कार्यवाही क...
:: CM.Rajasthanमुख्यमंत्री की मीडियाकर्मियों से बातचीत
:: CM.Rajasthan- PWD-गुणवत्ता पर विशेष ध्यान,समयबद्ध क्रिय...
:: CM. Ashok GahelotRajasthan-‘‘पुनीत छाया‘‘ का लोकार्पण
:: CM.Rajasthan-राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) अ...
:: CM.Rajasthan-हम इम्प्रुव कैसे कर सकें, जिससे कि गुड गवर...
:: CM.Rajasthan-पशुओं के लिए निशुल्क दवा वितरण योजना 15 अग...
:: CM.Rajasthan-मुख्यमंत्री ने जैन मुनियों ने आशीर्वाद ल...
:: CM.Rajasthanश्री अब्दुल गफफूर राज्य सलाहकार समिति मे...
:: CM.Rajasthan- सूपा राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्य...
:: CM.Rajasthan-श्री धर्मेन्द्र राठौड राजस्थान राज्य बी...
:: CM.Rajasthan-मुख्यमंत्री की स्व. भैरोसिंह शेखावत को भ...
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: University of Madras
Rank #2 :: Anna University
Rank #3 :: Bharat University
Rank #4 :: Indian Institute of Technology Madras - IIT Madras
Rank #5 :: Sathyabama University
Rank #6 :: Sri Ramachandra University
Rank #7 :: Tamil Nadu Physical Education and Sports University
Rank #8 :: Tamil Virtual University
Rank #9 :: Institute of Mathematical Sciences - IMSc
Rank #10 :: MGR University
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG