मनोहर पुरी

( Read 1712 Times)

18 Jan, 12 08:20
Share |
Print This Page

नाम :मनोहर पुरी जन्म तिथि :2 अक्टूबर 1944 शिक्षा : एम. ए. (राजनीति विज्ञान) व्यवसाय : पत्रकारिता एवं लेखन भाषाएँ : अंग्रेजी एवं पंजाबी सम्पादक : दैनिक नव प्रभात, आगरा। डेली न्यूज डे, के.पी.आई.फीचर्स, हौज़री सन्देश पाक्षिक, एक नजर साप्ताहिक, शताब्दि मेल साप्ताहिक, मीत साप्ताहिक, सम्पादक - विश्व संवाद केन्द्र समाचार, सम्पादक, युगवार्ता समाचार एवं प्रसंग लेख सेवा सह सम्पादक : द सेंचुरी, नई कहानियाँ, मदर इंडिया चिल्ड्रन एब्रोड वार्षिकी विशेष संवाददाता : दैनिक विश्वमित्र, इन्फोसूद, स्विटजरलैंड की फीचर सेवा दैनिक भास्कर, ग्वालियर, दैनिक स्वतंत्र भारत, लखनऊ, दैनिक अभीत (पंजाबी, दिल्ली, दैनिक अमृत पत्रिका (पंजाबी), दिल्ली, साप्ताहिक पाँचजÌय, नई दिल्ली सम्पादन : मदर इंडिया चिल्ड्रन एब्राड इंडो-म्यांमार रिलेशन्स पोस्ट, प्रेसंट एण्ड फ़्यूचर, क्वैस्ट फॉर पीस इन श्री लंका कन्स्टीटूशनल मोनॉरकी एण्ड डेमोक्रेसी इन नेपाल, फोकस ऑन मलेशिया, पी ई ओ नाउ एण्ड दैन, गोपियो स्मारिका अध्यापन : दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार स्नातक (विशेष) पाठ्‌यक्रम विषय का अध्यापन। एमेटी स्कूल ऑफ जर्नलिजम, नोएडा में समय समय पर व्याख्यान। एमेटी एजूकेशन इंस्टीटूयट, नई दिल्ली में पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर व्याख्यान। भारतीय अनुवाद परिषद, नई दिल्ली एवं अन्य अनेक संस्थानों में पत्रकारिता से सम्बन्धित विषयों पर व्याख्यान। प्रकाशन : समालोचनात्मक : प्लेटो और अरस्तू के दार्शनिक सिद्धांत, दो साम्यवादी व्यवस्थाएँ : सोवियत संघ एवं चीन के संविधानों का तुलनात्मक अध्ययन, प्राचीन यूनानी विचारक, समकालीन भारत, पुरीज इन्टरनेशनल लॉ, क्या है हमारा संविधान, कैसे बनते हैं राष्ट्रपति, कैसे बनती है लोकसभा, क्या होती है राज्यसभा, कैसे चुने जाते हैं लोकसभा के सदस्य, पंचायत का गठन सृजनात्मक : अतीत की परछाइयाँ (लघु काव्य), मेरा भारत महान (व्यंग्य-संग्रह), चंद बीवियों की तलाश (व्यंग्य-संग्रह), रौंद कर दौड़िए (व्यंग्य-संग्रह), जूठन (व्यंग्य - संग्रह), उन्नीस महीने (उपन्यास), तूलिका (कहानी-संग्रह), यूँ ही कह दिया होगा (कहानी संग्रह), सीप में समुद्र (कविता-संग्रह) विवरणात्मक : एक्सपलोर हिमाचल, ट्रैकिंग इन इंडिया, माँउटेन वाकिंग (तकनीकी), रॉक क्लाइमिंग (तकनीकी), माँउटेन क्लाइमिंग (तकनीकी), ट्रकवाहिनी रेल व्यवस्था (तकनीकी) (रेल मंत्रालय द्वारा पुरुस्कृत), पर्वत भ्रमण (तकनीकी) ट्रैकिंग : हिन्दी, गुजराती,पंजाबी एवं अंग्रेजी में एन.बी.टी. द्वारा प्रकाशित (अनेक अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशनाधीन) शिलारोहण : हिन्दी एवं अंग्रेजी में एन.बी.टी द्वारा प्रकाशित (अनेक भारतीय भाषाओं में प्रकाशनाधीन) पत्रकारिता (अंग्रेजी में) : आर्ट ऑफ जर्नलिस्म, आउट लांइस ऑफ मास कम्युनिकेशन, कैरियर इन मास कम्युनिकेशन, आर्ट ऑफ एडिटिंग, आर्ट ऑफ रिर्पोटिंग पर्यटन प्रबंधन (अंग्रेजी में) : टूरिज्म एण्ड होटल इन्डस्ट्री, टूरिज्म मैनेजमैंट, ट्रैवल एण्ड टूरिज्म, ट्रैवल एजेन्सी एण्ड टूरिज्म नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित: बाल साहित्य: आओ गले मिलें, शंख परी अन्य प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित बाल साहित्य : खंडहर का खजाना, पानी तेरे रूप अनेक, औषधियाँ भी हैं महकते फूल कसूर किस का, ईमानदारी का ईनाम, जादूगर का बोरा, होनहार श्रवण कुमार, दोस्ती, असली तस्वीर, लालच, घमंडी शेर, जादूई थैली, जैसे को तैसा, आँखों वाले अंधे, तेनाली राम का जवाब नहीं, बादल और गौरैया, मूर्ख चिड़िया, सारस की एक टाँग, मटके में सीताफल, आलसी गिरगिट, गूँजता संगीत, अपने अपने रंग, प्रधान मंत्री का चुनाव, बाज की उड़ान, वचन का पक्का हिप्पो, दोस्ती की धारियाँ, खरगोश की दुम, विष्णु वाहन गरुड़, रेल का पास, गिद्धों का अनुशासन, खरगोश के कानसात, बाल कहानियाँ प्रकाशनाधीन : तेरे मेरे गीत (कविता संग्रह), बाल गीत (अ से त्र तक) अनुभव एवं पदस्थापनाएँ : चालीस वर्ष। अकाशवाणी से लगभग दो सौ से अधिक वार्ताओं, संसद समीक्षाओं और समसामयिक टिप्पणियों का प्रसारण। पाँच सौ से अधिक कहानियाँ, कविताएँ, व्यंग्य एवं समसामयिक लेख देश विदेश की ख्याति लब्ध पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित। विभिन्न विद्वानों द्वारा पत्रकारिता के विषय में संपादित पुस्तकों में लम्बे लेखों का प्रकाशन। सेमीनार, कार्यशालाओं में भागीदारी : गोपियो (ग्लोबल आरगेनाएज़ेशन ऑफ पीपुल्स ऑफ इंडियन ओरिजन) के तत्वाधान में फरवरी 2000 में आयोजित अप्रवासी भारतीयों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में, सक्रिय भागीदारी। इससे पूर्व नवम्बर, 1998 में भारतीय मूल के साँसदों के सम्मेलन में भी समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह। अप्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 2003 के अवसर पर पुन: भारतीय मूल के साँसदों के दूसरे सम्मेलन का संस्था के संयुक्त सचिव के रूप में संयोजन। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पाठक मंच अभिमुखीकरण कार्यक्रम में राजस्थान, छत्तीस गढ़ तथा दिल्ली में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में भागीदारी। विश्व मैत्री सम्मेलन, डेनमार्क (1984) में आमंत्रित, 1991 में अमरीका में आयोजित वर्ल्ड विजन 2000 में एक प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व एवं प्रेस कवरेज का दायित्व। 1984 में मारीशस में भारतीयों के आगमन के सन्दर्भ में आयोजित 150वीं वर्षगाँठ के समारोहों में भारत के 144 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का समन्वयक। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री राम दुलारी सिन्हा ने किया। तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह मुख्य अतिथि थे। चीन सरकार के आमंत्रण पर 1991 में भारत के दो सदस्यीय पत्रकारों के दल का सदस्य। दो बार भूटान नरेश के आमंत्रण पर भारतीय प्रतिनिधि मंडल का सदस्य। फ्रैंकफुर्त, जर्मनी में आयोजित पुस्तक मेले में भागीदारी। वर्ल्ड ट्रैवल सेमीनार, लन्दन, में लेखक के रूप में भागीदारी इन्डोनेशिया और मलेशिया में भारतीय संस्कृति के अध्ययन के लिए गए दल में सदस्य के रूप में सम्मिलित। ‘ला मारीशस’ समाचार पत्र को प्रारम्भ करने के लिए परामर्शदाता के रूप में आमंत्रित। जर्मनी से प्रकाशित ‘द कंटेक्ट’ का मुख्य सलाहकार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय प्रेस प्रत्यानन समिति का सदस्य। मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार की वर्तमान लिटरेसी मैटिरियल प्रमोशन कमेटी का सदस्य। प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित लेखकों की अनेक वर्कशॉप में भागीदारी। जामिया मिलिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भागीदारी। भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में लन्दन में आयोजित छठे विश्व हिन्दी सम्मेलन (सितम्बर 1999) में प्रेस के सम्मुख चुनौतियाँ विषय पर आलेख। सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिन्दी सम्मेलन(जून 2003) में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी। हिन्दी पत्रकारिता: नयी शताब्दी की चुनौतियाँ के सत्र में हस्तक्षेप एवं “इन्टरनेट और पत्रकारिता” आलेख की प्रस्तुति। सम्मान : वर्ष 1996 के लिए हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार सम्मान से सम्मानित। रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तकनीकी-मौलिक लेखन पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 1996 में तकनीकी रेल विषयों पर हिंदी में मौलिक लेखन के लिए ‘ट्रकवाहिनी रेल व्यवस्था’ पुस्तक पुरुस्कृत। भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी पत्रकार कोश निर्माण हेतु वरिष्ठ फैलोशिप। यह पत्रकार कोश हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में किया जाने वाला एक बेजोड़ प्रयास है। सम्प्रति : संपादक, क.प.ई. फीचर्स (लेख एवं समाचार सेवा), स्वतंत्र पत्रकार के रूप में भारत सरकार सूचना विभाग द्वारा प्रत्यातित। भारतीय संसद के सेन्ट्रल हâल में जाने की सुविधा सहित राज्य सभा एवं लोक सभा की प्रेस गैलरी के लिए प्रत्यातित। न्यासी : विश्व संवाद केन्द्र न्यास, नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग न्यास, नई दिल्ली। यात्राएँ : अनेक बार भारत के अधिकांश दर्शनीय स्थलों की यात्रा, विशेष रूप से पर्वतीय एवं समुद्र तटीय प्रदेशों का भ्रमण और ऐसे स्थलों से सम्बन्धित लेखन। आस्ट्रेलिया के अतिरिक्त विश्व के समस्त महाद्वीपों की यात्रा। यूरोप और अफ्रीका के अधिकांश देशों के भीतरी भागों की अनेक बार यात्राएँ और वहाँ के जन जीवन का गहन अध्ययन। अमेरिका, कनाडा और कैरेबियन के क्षेत्रों का भ्रमण। चीन, मलेशिया और इन्डोनेशिया सहित कई दक्षिण पूर्वी देशों की सभ्यता और संस्कृति का निकट से अवलोकन। सदस्य : संयुक्त सचिव अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद्‌, नई दिल्ली, ग्लोबल आरगेनाईजेशन ऑफ पीपुल्स ऑफ, इंडियन ओरिजन, कार्यकारिणी सदस्य, उद्योग भारती, नई दिल्ली, अन्तर्राष्ट्रीय यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली, इन्टरनेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस, लन्दन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इण्डिया) नई दिल्ली, प्रेस एसोसिएशन ऑफ इण्डिया फ्रैंकफुर्त प्रेस क्लब का सदस्य सचिव: पर्यावरण एवं समाज सेवा संघ, मनाली उपाध्यक्ष: जीवन संध्या आश्रम, हमीर पुर (हि.प्र.) परामर्शदाता: मासिक अट्टहास, लखनऊ, त्रैमासिक सद्‌भावना दर्पण, रायपुर सम्पर्क : manohar_82@yahoo.com
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: शख्सियत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Cyclops
Rank #2 :: elf
Rank #3 :: Yeti
Rank #4 :: Hercules
Rank #5 :: Mummy
Rank #6 :: Dwarf
Rank #7 :: Ogre
Rank #8 :: Dragon
Rank #9 :: Phoenix
Rank #10 :: Vampire
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG