रचना श्रीवास्तव

( Read 5071 Times)

14 Aug, 11 08:23
Share |
Print This Page

रचना श्रीवास्तव जन्म- 5 सितम्बर लखनऊ (यूपी)।
रचना को लिखने की प्रेरणा बाबा स्वर्गीय रामचरित्र पाण्डेय और माता श्रीमती विद्यावती पाण्डेय और पिता श्री रमाकांत पाण्डेय से मिली। भारत और डैलस (अमेरिका) की बहुत सी कवि गोष्ठियों में भाग लिया, और डैलास में मंच संचालन भी किया। अभिनय में अनेक पुरस्कार और स्वर्ण पदक मिला, वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरुस्कार, लोक संगीत और न्रृत्य में पुरुस्कार, रेडियो फन एशिया, रेडियो सलाम नमस्ते (डैलस), रेडियो मनोरंजन (फ्लोरिडा), रेडियो संगीत (हियूस्टन) में कविता पाठ। कृत्या, साहित्य कुञ्ज, अभिव्यक्ति, सृजन गाथा, लेखिनी, रचनाकर, हिंद-युग्म, हिन्दी नेस्ट, गवाक्ष, हिन्दी पुष्प, स्वर्ग विभा, हिन्दी-मीडिया इत्यादि में लेख, कहानियाँ, कवितायें, बच्चों की कहानियाँ और कवितायें प्रकाशित।

हिन्द-युग्म के सितम्बर 2008 माह के यूनिपाठक तथा दिसम्बर 2008 माह के यूनिकवि सम्मान से सम्मानित।


दुआ
-----------
सूखे से तरसी आंखों ने
मांगी दुआ वर्षा की
पानी बरसा और बरसता ही चलागया
सब कुछ बहा गया
कुछ यूँ कबूल होती है
दुआ गरीबों की


बटवारा
---------------
घर, धन, वृद्ध आश्रम के खर्चे
यहाँ तक कि कुत्ते भी बटें
पर पिता के त्याग ,प्यार
माँ के आँसू ,दूध ,और पीडा
का कुछ मोल न लगा
क्योंकि पुरानी,घिसी चीजों का
कुछ मोल नही होता


शोर
---------

चहुँ और है शोर बहुत
भीतर बाहा हर ओर
तभी सुनाई नही देती
हिमखंड के पिघलने की आवाज़
गाँव के सूखे कुंए की पुकार
धरती में नीचे जाते
जल स्तर की चीख

समीकरण
--------------------
माँ पिता पालते हैं
चार बच्चे खुशी से
पर चार बच्चों पे
माँ पिता भारी है
ये कलयुग का समीकरण है


विस्फोट
---------------

दर्द चीखा
लहू बहा
शहर काँपा
दुनिया के नक्शे पे
भारत थरथराया
राम हुआ शर्मिंदा
रहीम ने सर झुकाया

--------------------

लाशों की भीड़ में
खड़ी
माँ भारती रो रही
चिता जलाऊँ किस के लिए
बनाऊँ कब्र किसकी
मानव मानवता
धर्म धार्मिकता
देश देशभक्ति
है कौन यहाँ
हुई हो न मौत जिसकी


--------------------------------------------------------------------------------
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: शख्सियत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Sikkim Manipal University Distance Education
Rank #2 :: ICFAI University Distance Education
Rank #3 :: IGNOU - Indira Gandhi National Open University
Rank #4 :: Fakir Mohan University Distance Education
Rank #5 :: The Tamil Nadu Dr. Ambedkar Law University Distance Education
Rank #6 :: GITAM University Distance Education
Rank #7 :: Hyderabad University Distance Education
Rank #8 :: Kalyani University Distance Education
Rank #9 :: St.Peter'sUniversity Distance Education
Rank #10 :: Alagappa University Distance Education
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG