नीरजा मोदी स्कूल ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व

( 10512 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 21 13:01

नीरजा मोदी स्कूल ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व


उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में वर्चुअली मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। बच्चों को त्यौहार की कमी महसूस ना हो इसलिए विद्यालय प्रबंधन ने वर्चुअली यह पर्व मनाने का प्रबंध किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर में सितोलिया खेला एवं पतंग उड़ाई। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने खेलों का आॅनलाईन लुत्फ उठाया। सभी ने इस पर्व पर दान-पुण्य करना और इस दिन बनाये जाने वाले व्यंजन जैसे तिल-गुड़ के लड्डू, खीच, जलेबी, फाफड़ा इत्यादि के बारे में जानकारी साझा की।




निदेशिका साक्षी सोजतिया ने विद्यार्थियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि सितोलिया खेल हमें एकजुट होकर लक्ष्य साधने एवं को प्रेरित करता हैं एवं पतंग से विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए ऊँचाईयों को छूना सिखाती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.