चीनी उत्पादन अक्टूबर-नवंबर में करीब दोगुना बढ़कर 42.9 लाख टन

( 11482 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Dec, 20 08:12

चीनी उत्पादन अक्टूबर-नवंबर में करीब दोगुना बढ़कर 42.9 लाख टन

नईं दिल्ली, उदृाोग संगठन भारतीय चीनी मिल संघ ाइस्मा ने कहा कि चालू सत्र में चीनी मिलों द्वारा जल्द काम शुर किये जाने की वजह से अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत का चीनी उत्पादन करीब दोगुना बढ़कर 42.9 लाख टन हो गया।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक का होता है।

आंकड़ों के अनुसार, देश का चीनी उत्पादन, विपणन वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-नवंबर अवधि के दौरान 42.9 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 20.72 लाख टन का चीनी उत्पादन हुआ था। एसोसिएशन ने कहा कि चालू सत्र में जल्दी गन्ना पेराईं का काम शुरू किये जाने के कारण उत्पादन बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पहले के 11.46 लाख टन से बढ़कर 12.65 लाख टन हो गया। महाराष्ट्र में, चीनी उत्पादन 15.72 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 1.38 लाख टन था। महाराष्ट्र में पेराईं कार्यं जल्दी शुरू किय जाने और चालू सत्र में गन्ने की अधिक उपलब्धता के कारण चीनी का अधिक उत्पादन हुआ। कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 5.62 लाख टन से बढ़कर 11.11 लाख टन हो गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.