सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने छेत्री

( 6636 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 18 13:07

द मुंबई । प्रेरणादायी कप्तान सुनील छेत्री को रविवार को 2017 के लिए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एआईएफएफ ने रविवार को बैठक में उनका चयन किया। छेत्री हाल में बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय फुटबालर बने थे। वह भारत और बेंगलुरू एफसी के स्टार स्ट्राइकर हैं। पुरु ष वर्ग में जहां छेत्री को साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया तो महिला वर्ग में कमला देवी 2017 की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी। युवा अनिरूद्ध थापा ने चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 2017 का ‘‘एमर्जिग प्लेयर आफ द ईयर’ घोषित किया गया। एआईएफएफ के बयान के अनुसार ई पंथोई 2017 महिला एमर्जिग प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.