‘‘टॉक टू ए मुस्लिम’ अभियान बेहूदा है : अनुपम

( 9364 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 18 12:07

‘‘टॉक टू ए मुस्लिम’ अभियान बेहूदा है : अनुपम मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर चले रहे ‘‘हैश टॉक टू ए मुस्लिम’ अभियान की निंदा करते हुए इसे बेहूदा बताया है। अनुपम शुक्रवार को यहां केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्वर्ण जयंती वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। ट्विटर पर ‘‘हैश टॉक टू ए मुस्लिम’ अभियान पर उपयोगकर्ता कमेंट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर और गौहर खान जैसी शख्शियतों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। अनुपम खेर ने अभियान पर कहा, मैं एक ऐसे परिवार से आया हूं जिसने कभी यह नहीं सिखाया कि दूसरे धर्म होते हैं। हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं और यह एक बेहूदा अभियान है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस अभियान में मुस्लिमों को छोटा बताया है, जो मेरे हिसाब से शर्मनाक है। हमें किसी की धार्मिक भावनाओं को नहीं दुखाना चाहिए। आज कोई अभियान चलाना वास्तव में बहुत आसान हो गया है। प्रतिदिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अभियान ट्रेंड करने लगता है। मुझे लगता है कि कुशलता से काम करते हुए हमें चलन शुरू करना चाहिए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.