गुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव

( 5316 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 18 12:07

तबला, सारंगी, हारमोनियम, सितार के साथ बांसुरी से देंगे एकलिंगनाथ को स्वरांजली

गुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव उदयपुर । शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैलाशपुरी स्थित भगवान एकलिंगनाथ जी के मंदिर में विशेष पूजन आरती के साथ शास्त्रीय संगीत एवं वाद्य यंत्रों से भगवान एकलिंगनाथ को स्वरांजली भेंट की जाएगी।
श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार शुक्रवार प्रातः भगवान एकलिंगनाथ की प्रातः ११.३० बजे अभिषेक आरती तत्पश्चात १२.३० बजे श्रृंगार आरती, १२.५० राजभोग आरती, दोपहर १.०० बजे बडी आरती, ७.०० बजे श्रृंगार आरती, ७.२० बजे भोग आरती, शाम ७.३० बजे बडी आरती, तत्पश्चात रात ८.०० बजे शयन आरती की जाएगी। इसके अतिरिक्त भगवान एकलिंगनाथ के नियमित दर्शन एवं अन्य अभिषेक सुचारू रहेंगे।
गुरू पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर श्री एकलिंगजी ट्रस्ट एवं महाराणा कुंभा संगीत कला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एकलिंगजी मंदिर में आयोजित स्वरांजली-२०१८ में शुक्रवार प्रातः १०.३० बजे उदयपुर के नरेश कुमार वयार सितार पर अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रातः ११.१० बजे पटियाला के प्रोफेसर अलंकार सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद १२.१५ बजे मुंबई की जसमीत कौर अपनी प्रस्तुति देगी। शाम को ५.३० बजे दिल्ली की डॉ. चन्द्रिमा मजूमदार अपनी प्रस्तुति देगी। शाम ६.२५ बजे कोलकाता के ओमकार दादरकर अपनी प्रस्तुति देंगे। गायन के साथ तबला,सारंगी, हारमोनियम एवं बांसुरी की भी स्वर लहरियां बिखेरेंगे।
ये भी करेंगे संगतः स्वरांजली में कलाकार गौत्तम पाल, सुधीर यार्दी, जवल्य शुक्ला, पत्ति खां, संपा सरकार, अमरदीप शर्मा एवं भगवती प्रसाद विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ संगत करेंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.