कालकामाता का मनाया जन्मोत्सव एवं की महाआरती

( 3980 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 18 11:07

कालकामाता का मनाया जन्मोत्सव एवं की महाआरती उदयपुर| गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में भक्तों द्वारा माताजी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि हर वर्ष आषाढ शुक्ल की भाडिया नवमी को माताजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर माता रानी का विशेष श्रृंगार कर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया व शाम को महाआरती की गई। भक्तों द्वारा माताजी को केक धराया गया। देर रात तक भक्तों की भीड रही, भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया। महिला मंडल के सदस्यों द्वारा रात्रि जागरण में माता रानी के गीत गाये गये।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.