कांग्रेस कमेटी की बैठक आज

( 13230 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jul, 18 09:07

उदयपुर । कांग्रेस वर्किग कमेटी (सी.डब्ल्यू.सी.) के मनोनित सदस्य रघुवीर सिंह मीणा के दिल्ली बैठक में भाग लेकर प्रथम बार उदयपुर आगमन पर 25 जुलाई 2018 बुधवार को उनके भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांगे्रस कमेटी की बैठक आज पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यलय पर पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया की अध्यक्षता में बैठक रखी गई।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा एवं देहात कांग्रेस के अध्यक्ष लाल सिंह झाला के नेतृत्व में जगह-जगह पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।
शेख ने बताया कि उदयपुर शहर कांग्रेस द्वारा प्रतापनगर चैराहा से टाऊन हाॅल स्थित सुखाड़िया रंगमंच तक मीणा के स्वागत के लिए स्वागत द्वार, पार्टी के झण्डे, बैनर, हाॅर्डिग्स से शहर को सजाया जायेगा।
बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेश श्रीमाली, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष चन्द्रसिंह कोठारी, गणेश डागलिया, अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, मोहन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, डाॅ. कौशल नागदा, डाॅ. सत्यभूषण नागर, पार्षद नजमा मेवाफरोश ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सचिव गौरीशंकर पटेल, ऐडवोकेट सय्यद हुसैन, गणपत चैधरी, सुखलाल साहु, महेश चैधरी, महेश श्रीमाली, श्रीमती गुलशन छाबड़ा, मनीष शर्मा, विवेक नागदा, हरि प्रसाद, अखलाख हुसैन सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.