प्रेस क्लब ने सदस्यों को दिए आई कार्ड

( 9232 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 18 10:07

डॉ.प्रभात कुमार सिंघल

प्रेस क्लब ने सदस्यों को दिए आई कार्ड कोटा| कोटा का प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों के लिए कॉर्पोरेट संस्थान की तर्ज पर स्मार्ट आई कार्ड बनवाये है। प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने बताया कि निले रंग की डोरी में सफेद रंग के कार्डों से प्रेस क्लब एवम् सदस्यों की गरिमा बढ़ेगी।
प्रेस क्लब में शुक्रवार को आयोजित समारोह में कार्डों का सदस्यों को वितरण किया गया। क्लब के 64 सदस्यों ने उपस्तिथ हो कर कार्ड प्राप्त किये।सभी ने कार्डो की सराहना की। क्लब के कुल 172 सदस्य है।
प्रेस क्लब के विकास एवम् सदःयों के हितों के लिए सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकरिणी सदस्य एक जुट हो कर कार्य कर रहे है।क्लब द्वारा पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया गया है। बीमारी से पीड़ित पत्रकारों को प्रयास कर सरकार की योजना से आर्थिक सहायता दिलाई गई। प्रेस क्लब के नवीनीकरण के लिए कोटा उत्तर के विधायक प्रह्लाद गुंजल के विधायक कोष से 15 लाख रूपये स्वीकृत् कराये गए है। अध्यक्ष ने बताया कि नगर विकास न्यास को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है, कार्य जल्द शुरू कराये गए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.