तपो भूमि लालीवाव मठ में नानी बाई रो मायरो कथा आज से

( 18601 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 18 09:07

तपो भूमि लालीवाव मठ में नानी बाई रो मायरो कथा आज से तपो भूमि लालीवाव मठ में प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव के तहत नानी बाई रो मायरों कथा की सम्पूर्ण तैयारियाँ पूर्ण। नानी बाई रो मायरो कथा आज रविवार 22 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होगी।महामण्डलेश्वर हरिओम दास जी महाराज के सानिध्य में पौथी यात्रा, मठ के प्रधान देवता एवं गुरुमहात्माओं का पूजन इत्यादि कर दोपहर 1 बजे, मठ के मुख्य पद्मनाभ मंदिर से कथा पण्डाल तक।
कथा का वाचन - महा मण्डलेश्वर हरि ओम दास जी महाराज की कृपा पात्र शिष्या - साध्वी श्री जयमाला दीदी वैष्णव के मुखार विन्द से प्रतिदिन दोपहर 1 से बजे होगा।
एवं प्रतिदिन - रुद्राभिषेक - प्रातः 7.30 से 11.30 बजे व पार्थिव शिव पूजन 5 से 6.30 बजे
गुरु पूर्णिमा महोत्सव का 27 जुलाई को आयोजन होगा। जिसमें प्रातः 5 बजे से, महा प्रसादी भण्डारा-10 से 1 बजे, गुरुदीक्षा-प्रातः 11 से 1 बजे, महा आरती दोपहर 1 बजे, भजन कीर्तन -सायं 5 बजे।इस अत्यंत पुण्यदायक अनुष्ठान व कथा श्रवण के महनीय एवं अलम्य अवसर का दिव्य लाभ लेने हेतु बन्धु-बान्धव, इष्ट-मित्रों एवं परिजनों के साथ आप सादर आमंत्रित है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.