नाटो को दी पुतिन ने चेतावनी

( 3844 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 13:07

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और जॉर्जिया के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर नाटो को चेतावनी दी है। पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की यह नीति गैर जिम्मेदाराना है और इसके लिए उसे गंभीर अनिश्चित परिणाम भुगतने होंगे। पुतिन ने मॉस्को में विश्वभर से एकत्र हुए रूसी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोप में आपसी विास को दोबारा बहाल करने की जरूरत है। पुतिन ने रूसी सीमा के नजदीक सैन्य ठिकाने स्थापित करने की नाटो की कोशिश का कड़ा विरोध किया है। पुतिन ने कहा कि नाटो के ऐसे आक्रामक कदम रूस के लिए गंभीर खतरा हैं जिसका हम उचित जवाब देंगे। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और जॉर्जिया दोनों ही देशों की सीमा रूस से सटी हुई है। रूस चाहता है कि दोनों देश नाटो में शामिल न हों। रूस का मानना है कि नाटो एक बंधक बनाने वाला सैन्य संगठन है। नाटो सदस्य देशों के नेता यूक्रेन और जॉर्जिया को इस संगठन में शामिल करना चाहते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई शिखर वार्ता के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो सदस्य देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.