पूर्व राष्ट्रपति को 30 सालकी सजा देने की मांग

( 6747 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 13:07

दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को सियोल की एक अपीलीय अदालत से 30 साल की सजा देने की मांग की है।पार्क ग्यून हे को भ्रष्टाचार के मामले में महाभियोग लगाकर राष्ट्रपति पद से हटाया गया था। समाचार एजेंसी ‘‘सिन्हुआ’ की रिपेर्ट के अनुसार, उन्हें छह अप्रैल को दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने 24 साल की सजा सुनाई थी। अभियोजकों ने पार्क पर 10.4 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाने की मांग की। इससे पहले अदालत ने उन पर 1.6 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। पार्क पर आरोप था कि उन्होंने लंबे समय तक उनके विश्वस्त रहे चोई सून सिल की मिलीभगत से सैमसंग समेत बड़े व्यापारिक समूहों पर चोई के नियंतण्रवाली एक संस्था को 6.82 करोड़ डॉलर दान देने क लिए दबाव बनाया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.