अगले हफ्ते जाएंगे मोदी तीन देशों की यात्रा पर

( 7046 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 13:07

अगले हफ्ते जाएंगे मोदी तीन देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 23 से 27 जुलाई तक रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई नियंतण्र महत्व के मुद्दों पर र्चचा होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) टीएस तिरुमूर्ति ने संवाददाताओं से कहा कि 23 से 27 जुलाई तक तीन देशों के अपने दौरे में प्रधानमंत्री सबसे पहले दो दिन की ‘‘ऐतिहासिक’ यात्रा पर रवांडा जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रवांडा यात्रा होगी। इसके बाद वह 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे और यहां से उनका अगला पड़ाव दक्षिण अफ्रीका होगा। मोदी जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के 10 वें संस्करण में हिस्सा लेंगे जिसमें समूह के नेताओं के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, नियंतण्र शासन और कारोबार समेत कई अहम मुद्दों पर र्चचा करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के इतर भी प्रधानमंत्री के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करने की संभावना है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.