राजकुमार संतोषी के साथ काम करते नजर आयेंगे सनी देओल

( 5638 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 12:07

राजकुमार संतोषी के साथ काम करते नजर आयेंगे सनी देओल मुंबई । बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल एक बार फिर राजकुमार संतोषी के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। सनी देओल ने राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म दामिनी, घायल और घातक जैसी फिल्मों में काम किया है।

सनी एक बार फिर राजकुमार संतोषी की एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। दोनों सालों बाद साथ काम करेंगे। सनी देओल की इस फिल्म का नाम ‘फतेह सिंह’ होगा जिसमें वह लीड रोल करेंगे। संतोषी वर्ष 2013 से इस फिल्म को बनाना चाहते हैं। जब सनी ने यह कहानी पढ़ी तो उन्हें एक ही बार में पसंद आ गई।

सनी देओल इन दिनों यमला पगला दीवाना 3 में बिजी हैं। सनी देओल यमला पगला दीवाना 3 के पहले एक नया प्रोजेक्ट भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सनी 12 साल बाद अमीषा पटेल के साथ दिखाई देंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.