सफाईकर्मी भर्ती में अनियमितताओं को दूर करने का प्रयास करे भाजपा

( 3435 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 11:07

उदयपुर | उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने सफाईकर्मी भर्ती में अनियमितताओं को लेकर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पर आंदोलन को हवा देने सम्बन्धी आरोप बेबुनियाद है। अच्छा होता भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय भर्ती में रही अनियमितताओं को दूर करने का प्रयास करती। भाजपा आन्दोलनकर्ताओं के कांग्रेस पार्टी से सम्बन्धित होने का आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्लू नहीं झाड सकती। भाजपा को आन्दोलनकर्ताओं की जायज मांगों का तुरन्त निदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया के वार्डों के दौरे के दौरान भी भाजपा ने कांग्रेस पर यही आरोप लगाए। भाजपा कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने और अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागने की बजाय जनता के दुःख-दर्द को दूर करना सीखें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.