उपाध्याय ने खान एवं भू विज्ञान निदेशक का पदभार संभाला

( 2433 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 11:07

उपाध्याय ने खान एवं भू विज्ञान निदेशक का पदभार संभाला उदयपुर| भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने राजस्थान के खान एवं भू विज्ञान विभाग के निदेशक का पदभार शुक्रवार को उदयपुर स्थित मुख्यालय पर संभाल लिया। श्री उपाध्याय इससे पूर्व देवस्थान विभाग के आयुक्त का दायित्व संभाल रहे थे। वे उदयपुर में खान एवं भू विज्ञान अतिरिक्त निदेशक, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित अन्य जिलों के प्रशासनिक एवं महत्वपूर्ण विभागों में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। श्री उपाध्याय के पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो, विभागीय समन्वयन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्मिकों ने शिष्टाचार भेंट कर अभिनंदन किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.