किन्नर कैलाश की यात्रा के लिए प्रस्थान

( 5083 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 18 09:07

किन्नर कैलाश की यात्रा के लिए प्रस्थान उदयपुर। हिमाचल प्रदेश में समुद्रतल से २४ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित किन्नर कैलाश की ९ दिवसीय यात्रा के लिए शुक्रवार को सरहिंद ;पंजाबद्ध से उदयपुर के प्रफुल्ल व्यास, कैलाश सालवी, प्रकाश रांका, कुसुम पुष्करणा, गजेन्द्र जणवा, भरत भट् व प्रवीण व्यास के सात सदस्यीय दल ने प्रस्थान किया। मानसरोवर कैलाश के बाद किन्नर कैलाश को ही दूसरा बडा कैलाश पर्वत माना जाता है। हर वर्ष सैंकडो हिन्दु व बौद्ध जुलाई-अगस्त में अत्यन्त दुर्गम मार्ग से होते हुए किन्नर कैलाश पहुंच कर ४० फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन करते हैं। इस क्षेत्र में ब्रम्ह कमल बहुतायत से पाए जाते है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.