ससुराल जाने से पहले फंदे से झूल गया युवक

( 2725 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 15:07

जोधपुर | बड़ली इलाके में रहने वाले युवक, जिसका करीब दो सप्ताह पहले ही मुकलावा हुआ था और गुरुवार सुबह उसे पत्नी को लाने के लिए ससुराल जाना था, लेकिन रात को उसने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवाले उसे नींद से जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। बाद में राजीव गांधी नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बड़ली निवासी अशोक सैन पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई किशनलाल (25) की गांव में ही सैलून है। बुधवार रात करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तक किशन मकान की पहली मंजिल में अपने कमरे से नीचे नहीं आया, तो अशोक की पत्नी नेतादेवी किशन को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंची, तो भीतर उसे फंदे पर झूलता पाया। नेतादेवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे और मफलर के फंदे से झूल रहे किशन को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.