रिटायर्ड होने वाले जलदायकर्मी पदोन्नत होंगे

( 5553 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 14:07

जैसलमेर| भारतीय मजदूर संघ से संबंध राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ जयपुर के प्रदेश शिष्टमंडल एवं प्रमुख शासन सचिव रजत मिश्रा के बीच हुई वार्ता के तहत जलदाय कर्मचारी जो कि एक ही पद पर 35 से 40 सालों से सेवा करने के बाद उसी पद पर सेवानिवृत्त हो रहे थ, जिसके तहत वर्क चार्ज सेवा नियमों में संशोधन करके राजस्थान अभियांत्रिकी सेवा नियम 2018 बनाए गए। आदेश से जलदाय विभाग में 15 हजार 627 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। बेलदार को सहायक पद पर एवं सहायक को लेवल 2 से लेवल 5 पर व लेवल 5 से लेवल 8 के पदों पर पदोन्नति की जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.