तनावमुक्ति के गुर सीखे पुलिस कर्मियों ने

( 3072 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 14:07

हनुमानगढ़| पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गुरूवार को तनाव से मुक्ति एवं अंतरात्मा की शक्ति को कैसे बढ़ाया जाए विषयक कार्यशाला जंक्शन स्थित ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुई। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक हुई कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को तनाव से दूर रहने के लिए अभ्यास कराया गया। इसमें राजयोगिनी बहन शीला, बहन किरण, अहमदाबाद से कमांडर शिव सिंह, मुंबई से आयुर्वेदाचार्य डॉ. दलीप ने पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा स्थानीय थानों के करीब सौ पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.