25 अक्टूबर तक स्कूलों में खेलों का मिनी कुंभ

( 2279 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 14:07

चित्तौड़गढ़ | माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस सत्र की छात्र-छात्रा (17 से 19) वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। 25 अक्टूबर तक स्कूलों में खेलों का मिनी कुंभ चलेगा। स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 अगस्त से पहले करानी होंगी। इसके बाद प्रथम समूह में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 5 सितम्बर और राज्य स्तरीय 13 से 18 सितम्बर तक होंगी। द्वितीय समूह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 9 सितम्बर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 से 27 सितम्बर तक होंगी। इसी तरह तीसरे समूह की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 7 अक्टूबर तथा राज्य स्तरीय 20 से 25 अक्टूबर तक चलेंगी। क्रिकेट और कुश्ती सिर्फ छात्र वर्ग में होगी। बाकी हॉकी, जूडो, तैराकी, वालीबॉल, खो-खो, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, सॉफ्टबॉल आदि प्रतियोगिताएं दोनों वर्ग में होंगी। उदयपुर जिले को इस साल क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.