सौ रपए का नया नोट जल्द आएगा

( 12174 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 13:07

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 रु पए का नया नोट जारी करेगा। इस नोट पर केंद्रीय बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट के पीछे ‘‘रानी की वाव’ की तस्वीर है। इस तस्वीर के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को साझा किया जा रहा है।आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए नोट जारी होने के साथ ही पुराने नोट पहले की तरह ही परिचालन में बने रहेंगे। नए नोटों को धीमे-धीमे प्रचलन में लाया जाएगा। इस नोट का रंग लैवेंडर है। नोट पर अन्य डिजाइन, जियोमैट्रिक पैटर्न बने हुए हैं। नोट का साइज 66 एमएम गुणा 142 एमएम है। फिलहाल 100 रपए के जो नोट चल रहे हैं, नया नोट इनसे बिलकुल अलग है।क्या हैं खूबियांइस नोट पर जहां 100 अंक लिखा हुआ है वहां (जांच में) पर आर-पार देखा जा सकेगा। यानी मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान है। गौर से देखने पर पता चलता है कि 100 अंक छिपा भी हुआ है। देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है। इस नोट के मध्य में महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है। इस नोट पर छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं। नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है। इस धागे में भारत और आरबीआई लिखा हुआ है।और क्या है खासनए नोट पर आरबीआई गर्वनर का गारंटी देने वाला कथन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है। नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तंभ है। जैसा पिछले दिनों जारी किए गए नोट में नंबरों को छोटे से बड़ा किया गया है वैसे ही इस नोट में भी किया गया है। विशेष प्रतिभा वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.