आरोपी मारिया बुटीना को जेल

( 6771 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 18 12:07

आरोपी मारिया बुटीना को जेल कोलंबिया शहर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मारिया पर रूस के लिए अमेरिका में जासूसी करने के आरोप लगाए और उसका एक फोटो भी अदालत के सामने पेश किया। फोटो में मारिया एक रेस्तरां में एक रूसी जासूस से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रही है।इससे पहले रविवार को अमेरिका में रहने वाली 29 वर्षीय रूसी महिला मारिया बुटीना को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मारिया पर अमेरिकी नागरिकों के साथ संबंध विकसित कर रूसी सरकार के एजेंट के तौर पर काम करने तथा राजनीतिक समूहों में घुसपैठ की साजिश रचने के भी आरोप है। अमेरिकी विविद्यालय की छात्रा मारिया बुटीना बंदूक रखने के अधिकारों (गन राइट्स) की वकालत करने वाले एक रूसी संगठन की संस्थापक भी है। मारिया पर रूसी सेंट्रल बैंक के एक उच्चस्तरीय अधिकारी के निर्देश पर काम करने के आरोप है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.