अल्पसंख्यक महिलाओं के नेतृत्व क्षमता विकास का प्रशिक्षण शुरू

( 9365 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 18 12:07

अल्पसंख्यक महिलाओं के नेतृत्व क्षमता विकास का प्रशिक्षण शुरू बांसवाडा| अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व क्षमता विकास हेतु 6 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत बुधवार को हुई। कार्यऋम के मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश चंद्र देासी थे जबकि अध्यक्षता पार्षद सैयद अमजद हुसैन व विशिष्ट अतिथि महफूज खाने थे।
छः दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व पोषण, स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ पानी व खाद्य पदार्थ, महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला व बच्चों हेतु नवाचार व योजनाएं, महिलाओं के अधिकारी, महिला उत्पीडन, जीवन कौशल ज्ञान, स्वयं सहायता समूह व गठन विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा जानकारियां दी जाएगी। मुख्य अतिथि सुरेशचंद्र दोसी ने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष सैयद अमजद हुसैन ने महिलाओं से मन लगाकर प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि महूफज खान ने महिला अधिकारों पर चर्चा की।
स्चिव दीपक जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यऋम में कुणाल त्रिवेदी, गौरव गांधी, मनीष त्रिवेदी, निमेश परमार आदि मौजूद थे। संचालन कोदरलाल बुनकर ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.