उप तहसील के कार्य क्षेत्र का निर्धारण

( 8175 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 18 15:07

जोधपुर| राज्य सरकार ने मंगलवार को शहर के उपनगरीय इलाके कुड़ी भगतासनी को उप तहसील के रूप में अधिसूचित कर दिया। इस नई उप तहसील के कार्य क्षेत्र का निर्धारण करते हुए कुछ भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त व पटवार मंडल जोड़े गए हैं। राजस्व विभाग की अधिसूचना के मुताबिक कुड़ी भगतासनी उप तहसील में कुड़ी भगतासनी व सांगरिया को पटवार मंडल घोषित किया गया है। इसमें कुड़ी भगतासनी, काकेलाव व पालासनी भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त आएंगे। साथ ही कुड़ी भगतासनी, सांगरिया, पाल, काकेलाव, फिटकासनी, बिरामी, झालामंड, पालासनी, खारीखुर्द, लाेलावास व भटिंडा पटवार मंडल इसके अधीन होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.