शादी का झांसा देकर Rs.2.5 लाख लेकर दुल्हन और दलाल फरार

( 2743 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 18 14:07

बाड़मेर | शहर में शादी का झांसा देकर रुपए लूटने का एक मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। युवक की फर्जी शादी कराने के बाद अगली सुबह दुल्हन और दलाल ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि करीब एक महीने पहले शहर निवासी भरत महाराज ने शादी करवाने का वादा कर फिरोजाबाद के दलाल मनु भाई से संपर्क करवाया। फिरोजाबाद की ही एक लड़की से शादी करवाने की एवज में ढाई लाख रुपए मांगे। 22 जून को फिरोजाबाद में ही उसकी शादी करवाई गई, लेकिन अगले दिन सुबह ढाई लाख रुपए लेकर लड़की, दलाल समेत सभी आरोपी भाग गए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.