केकड़ी में पूर्व सैनिकों के लिए समस्या समाधान शिविर

( 3690 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 18 14:07

अजमेर | पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर केकड़ी में बुधवार को आयोजित होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि केकड़ी में दूणी मां गढ़, पायलट स्कूल के पीछे ईदगाह के पास आयोजित होगा। इसमें पूर्व सैनिकों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड की योजनाओं की जानकारी, अंशदायी स्वास्थ्य योजना का स्मार्ट कार्ड बनाना, सेवानिवृत्त विकलांग सैनिकों का विवरण प्राप्त करना, भूतपूर्व सैनिकों पहचान पत्र जारी करना तथा अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.