रूसी नागरिक अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार

( 8378 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 18 13:07

अमेरिका ने रूस की एक महिला को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि उसने अमेरिका में विदेशी एजेंट के तौर पर पंजीयन नहीं करवाया था और साजिश रचते हुए रूस की एजेंट के तौर पर काम किया।मारिया बुटिना (29) को 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह रूस की नागरिक है और वॉ¨शगटन डीसी में रह रही थी। कल दोपहर वह अदालत में पेश हुई। उसके मामले पर कल सुनवाई होगी, इस दौरान वह हिरासत में रहेगी।अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक वह वर्ष 2015 से कम से कम फरवरी 2017 तक रूस के एक उच्चाधिकारी के इशारों पर काम करती रही। उक्त अधिकारी पहले रूस के सांसद थे और बाद में वह रूस के सेंट्रल बैंक में शीर्ष अधिकारी बने।न्याय विभाग ने कहा कि उक्त रूसी अधिकारी पर अमेरिकी कोषागार विभाग, ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने इस वर्ष अप्रैल में प्रतिबंध लगाया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.