ईयू-जापान करेंगे अमेरिका के खिलाफ जाकर व्यापारिक करार

( 4091 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 18 13:07

यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी एकल बाजार का सबसे बड़ा व्यापार सौदा करने आज जापान पहुंचे हैं। वा¨शगटन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को समाप्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है।यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क और आयोग के प्रमुख जीन-क्लाउड जंकर बीजिंग में वार्ता के बाद जापान पहुंचे हैं। बीजिंग में उन्होंने नियंतण्र स्तर पर व्यापारिक सहयोग की अपील करते हुए व्यापार युद्ध को लेकर आगाह किया था। टस्क ने बीजिंग में कल कहा था कि नियंतण्र व्यापार सहयोग को बर्बाद नहीं करने, बल्कि इसमें सुधार करने का साझा कर्तव्य यूरोप और चीन का ही नहीं बल्कि अमेरिका और रूस का भी है। यह कर्तव्य व्यापार युद्ध को शुरू करने का नहीं है, जो अकसर संघर्ष का रूप ले लेता रहा है। ‘‘संघर्ष और अव्यवस्था को अब भी रोका जा सकता है।’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.