चहका बाजार कच्चे तेल में नरमी से

( 9019 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 18 12:07

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 196 अंक मजबूत होकर 36,520 अंक जबकि एनएसई का निफ्टी 11,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। कच्चे तेल में तीव्र गिरावट के बाद तेल, धातु तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।कारोबारियों के अनुसार आपूत्तर्ि बढ़ने की आशंका में नियंतण्र बाजारों में कच्चे तेल के दाम में चार फीसद से अधिक की गिरावट से कारोबारी धारणा को मजबूती मिली। इससे डालर के मुकाबले रपए में भी मजबूती रही। इसके अलावा वित्त मंत्रालय की तरफ से अगले कुछ दिनों में कुछ सरकारी बैंकों में नियामकीय पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब 10,000 करोड़ रपए की पूंजी डालने की संभावना से लिवाली गतिविधियों को जोरदार समर्थन मिला।निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल की कांग्रेस के समक्ष दिये जाने वाले उनके पहले बयान का इंतजार है। सेंसेक्स की शुरुआत आज अच्छी रही और यह मजबूती के साथ 36,549.55 अंक पर पहुंच गया। लेकिन बाद में एचयूएल, आईटीसी तथा इंफोसिस जैसी कंपनियों में मुनाफा वसूली से सेंसेक्स की वृद्धि सीमित रह गई। एक समय सेंसेक्स निम्न स्तर 36,261.78 अंक पर आ गया। पर अंत में यह 196.19 अंक की बढ़त के साथ 36,519.96 अंक पर बंद हुआ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.