संस्कारों से ही अच्छे समाज का निर्माण

( 4653 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 18 16:07

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुडा स्थित सेवामहातीर्थ, बडी में आयोजित श्रीराम -कृष्ण अवतार कथा एवं ’अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के प्रथम दिन सोमवार को संस्थान संस्थापक कैलाश ’मानव‘ ने कहा कि संसार में जिस दिन श्रेष्ठ संस्कारों का समावेश हो जाएगा। उस दिन यह युग बदल जाएगा। युग को बदलने के लिए हमें बदलना पडेगा। झुकने से कुछ नहीं जाता, बल्कि मिलता है। उन्होंने कहा माता-पिता को प्रणाम करोगे तो आने वाली पीढी भी वैसे ही श्रेष्ठ संस्कारों को गृहण करेगी। प्रणाम करने से अहंकार नष्ट होता है। ज्ञान और आध्यात्म में वृद्घि होती है। व्यक्ति को कल की चिता नहीं करनी चाहिए। हम कल की चिता में आज को भी व्यर्थ गवां देते हैं।
अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भगवान ने सृष्टि का निर्माण किया और मनुष्य को सबकुछ दिया है, लेकिन वह उसका उपयोग सही ढंग से नहीं कर पा रहा है, यही कारण है कि जीवनभर दुखी रहता है। उसके दुख की वजह भौतिक साधनों की कमी नहीं है, बल्कि स्वभाव है। जब मनुष्य अंदर से सुखी होता है, तभी उसे वास्तविक आनंद मिलता है।कार्यक्रम का संस्कार चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। संचालन महिम जैन ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.